2027 चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा:बिजनौर में मुनकाद अली बोले- बहनजी को पांचवीं बार CM बनाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

Nov 29, 2026 - 15:41
0
2027 चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा:बिजनौर में मुनकाद अली बोले- बहनजी को पांचवीं बार CM बनाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता
बिजनौर के चांदपुर में रविवार को बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पश्चिमी यूपी के प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं से 6 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि बहनजी के निर्देश पर इस बार बड़ी संख्या में लोग लखनऊ पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। गांव-गांव से लोगों को जुटाने की जिम्मेदारी बाबू मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर पॉइंट बनाए जाएं और आसपास के गांवों के लोगों को वहां एकत्र किया जाए। इसके बाद वाहनों से सभी को लखनऊ रवाना किया जाएगा। उन्होंने बड़ी संख्या में गाड़ियों की व्यवस्था करने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा की और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर उन्हें 6 दिसंबर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने को कहा। 2027 चुनाव की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर सम्मेलन में चांदपुर के पूर्व विधायक मोहम्मद इकबाल ठेकेदार ने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों के मान-सम्मान के लिए पहले भी खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव सामने है। इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और बहनजी के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर प्रयास करना है, ताकि मायावती पांचवीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बन सकें। ये लोग रहे मौजूद सम्मेलन में बाबू मुनकाद अली, पूर्व विधायक मोहम्मद इकबाल ठेकेदार, मुख्तार अहमद, धनीराम सिंह और जफर अली सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User