बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई:युवक की मौत, साथी गंभीर घायल; गुरुग्राम से बांदा जा रहे थे
गुरुग्राम से बांदा जा रहे बाइक सवार दो युवक सोमवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गए। जालौन के गोहन थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 216.9 के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अतुल सोनी की मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। बांदा जिले के चहितारा मवई निवासी अतुल अपने रिश्ते के भतीजे रोहित के साथ गुरुग्राम से बाइक पर बांदा जा रहे थे। दोनों गुरुग्राम में रहकर काम करते थे। अतुल ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय थे। वे दीपावली परिवार के साथ मनाने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस सेवा घायलों को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया। रोहित ने अस्पताल में बताया कि दोनों दीपावली मनाने घर जा रहे थे। अतुल का मौन व्रत था और उन्हें घर पहुंचकर व्रत का धार्मिक अनुष्ठान करना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)