चेतक की डिमांड के मुकाबले 60% ही मिले स्कूटर:इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग बढ़ी, 60 से 7500 रुपए तक गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बिकीं

Nov 06, 2026 - 17:36
0
चेतक की डिमांड के मुकाबले 60% ही मिले स्कूटर:इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग बढ़ी, 60 से 7500 रुपए तक गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बिकीं
कन्नौज में धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। ज्वेलरी शॉप, वाहन शोरूम, बर्तन और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचे। भीड़ के चलते प्रमुख बाजारों और सड़कों पर जाम जैसे हालात बन गए। कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी मांग धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते इन दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। वहीं, दोपहिया और चारपहिया वाहन खरीदने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग शोरूम पहुंचे। वाहन शोरूम के मैनेजर अमित पाठक ने बताया कि सुबह से ही वाहन खरीदने के लिए ग्राहक पहुंचने लगे थे। इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग खास तौर पर देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि बजाज चेतक स्कूटर की शोरूम की ओर से जितनी डिमांड की गई थी, उसका 60 प्रतिशत ही उपलब्ध हो पाया। बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 151 किलोमीटर है। ग्राहक पेट्रोल वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर और अन्य ईवी विकल्पों में भी रुचि दिखा रहे हैं। कलकत्ता की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की मांग दीपावली पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी और कुबेर जी की मूर्तियों की दुकानों पर भी खूब रौनक रही। मूर्ति विक्रेता संजय और रामजी ने बताया कि बाजार में 60 रुपए से लेकर 7500 रुपए तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। इनमें कलकत्ता में बनी गणेश-लक्ष्मी और कुबेर जी की आकर्षक मूर्तियों की सबसे अधिक मांग है। हालांकि, इस बार ग्राहक मिट्टी से बनी मूर्तियां खरीदने में भी विशेष रुचि दिखा रहे हैं। झालर और सजावटी सामान के साथ झाड़ू की खरीदारी दीपावली की सजावट को लेकर भी लोगों में उत्साह रहा। आर्टिफिशियल फूलों से बनी झालर, आकर्षक सजावटी सामान, पूजा सामग्री और घरों को सजाने वाली वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहक जुटे रहे। वहीं, धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा के चलते झाड़ू की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। देर शाम तक बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User