चेहरी-महराजगंज मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

Nov 11, 2026 - 18:25
0
चेहरी-महराजगंज मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
चेहरी-महराजगंज मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कृष्ण प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है। कृष्ण प्रजापति, जोखू प्रजापति के पुत्र और बिशनपुर निवासी हैं। वह समरधीरा से घर लौट रहे थे, तभी चेहरी और महराजगंज के बीच यह हादसा हुआ। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चिकित्सक डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि कृष्ण की हालत गंभीर है और जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User