मऊ में सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या:कलाकारों ने प्रस्तुत किए देवी गीत, आरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Nov 11, 2026 - 18:09
0
मऊ में सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या:कलाकारों ने प्रस्तुत किए देवी गीत, आरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मऊ में करहां स्थित रामलीला मैदान में श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट भदीड़ के तत्वावधान में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ, आरती, भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया गया। सुंदरकांड की चौपाइयों और जय श्रीराम के जयघोष से पंडाल गूंज उठा। सांस्कृतिक संध्या में विवेक यादव, शुभम प्रताप, हरिबंश वैरागी, अतुल मद्धेशिया, विनोद कुमार, मुकुल कुमार और त्रिपुरारी बाबा सहित अन्य कलाकारों ने देवी गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों पर देर शाम तक श्रद्धालु झूमते रहे। मां लक्ष्मी की आरती के बाद भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वदेश सिंह, जयदेश सिंह, राघवेंद्र सिंह और अभिषेक सिंह ने कलाकारों व अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User