छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:संभल में कोर्ट ने 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, साथी आरोपी बरी

Nov 26, 2026 - 21:30
0
छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:संभल में कोर्ट ने 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, साथी आरोपी बरी
संभल में कक्षा 7 की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी हसीन को 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामले के दूसरे आरोपी जिया-उल को बरी कर दिया गया। घटना के करीब साढ़े पांच साल बाद यह फैसला आया है। बाजार जाते समय छात्रा को ले जाने का आरोप मामला संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। 1 मार्च 2021 को शाम करीब 4 बजे छात्रा घर का सामान लेने बाजार गई थी। आरोप है कि कबीर की सराय निवासी हसीन पुत्र तसलीम और नाहरठेर गांव, थाना नखासा निवासी जिया-उल पुत्र मुस्तफा उसे बहला-फुसलाकर वैगनआर कार में ले गए। मोहल्ले के कुछ लोगों ने छात्रा के पिता को इसकी जानकारी दी। पिता कुछ लोगों के साथ दोनों आरोपियों के घर पहुंचे, लेकिन वे वहां नहीं मिले। पिता की शिकायत पर संभल कोतवाली पुलिस ने हसीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376 और 367 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज किया। वहीं, जिया-उल के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 और 367 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को मिलेगी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया। कोर्ट ने हसीन को 20 साल की कैद और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी। जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। तीन धाराओं में सुनाई गई सजा कोर्ट ने आईपीसी की धारा 363 के तहत तीन साल की कैद और 2,000 रुपये जुर्माना, धारा 366 के तहत चार साल की कैद और 3,000 रुपये जुर्माना तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत 20 साल की कैद और 20,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषी को छह महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी। मामले में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल एवं कोर्ट मोहर्रिर विनोद कुमार और कोर्ट पैरोकार कांस्टेबल मीनू कुमार ने पैरवी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User