सपा घोषणा पत्र नहीं माफीनामा जारी करे:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, सपा का घोषणा पत्र ढकोसलापत्र है, जनता कभी विश्वास नहीं करेगी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी को चुनाव से पहले घोषणा पत्र नहीं बल्कि माफीनामा जारी करना चाहिए। सपा को जनता से राम भक्तों पर गोलियां चलवाने, सपा शासन में माफिया और अपराधियों की ओर से की गई लूट के लिए माफी मांगनी चाहिए। ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार रात नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सपा के घोषणा पत्र को ढकोसलापत्र बताया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज यूपी में समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया है। सपा को घोषणा पत्र पूरी तरह से ढकोसलापत्र है। झूठ का पुलिंदा है। सपा को पूरा देश जानता है, जब जब यूपी में सपा की सरकार राज्य में रही है तब तब अपराधियों का पौ बारह रही है। अपराधी, गुंडे, माफिया पुष्पित और पल्लवित हुए हैं। इन्हीं सपा के लोगोंं ने “वन डिस्ट्रिक-वन माफिया” दिया था। बेटी बहू की इज्जत खतरे में डालने का काम किया था। जनता जानती है कि किस ढंग से इन लोगों ने अपराधियों को विधायक, सांसद और मंत्री भी बनाया था। पाठक ने कहा कि आज सपा के लोग दलितों की बात कर रहे हैं। जबकि सपा सरकार के समय इनके मंत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा की तरफ हाथ उठाकर उन्हें भू माफिया बताया था। सपा की सत्ता के दौरान दलित कर्मचारी-अधिकारी भाइयों को पदावनत किया था। दलित एसडीएम को पदावनत कर तहसीलदार बना दिया था। सत्ता की भूख में तड़प रही है सपा उन्होंने कहा कि सपा आज सत्ता की भूख में तड़प रही है, इंडी गठबंधन के लोग पूरे देश में हाशिए पर जा रहे हैं, यूपी में सपा की दुर्गति हो रही है। जबकि सपा नेता जानते हैं कि कभी भी वे सरकार में आने वाले नहीं है। सपा के घोषणा पत्र में जो बातें दी गई है वह सपने में भी पूरा करना इनके विचार में नहीं है।
पाठक ने कहा कि सपा ने अपना पिछला जो टेप रिकार्ड था, उसे वापस लाकर रख दिया है जबकि भाजपा अपने ट्रैक रिकार्ड के आधार पर संकल्प पत्र को शत प्रतिशत पूरा किया है। 2017 से 2022 और 2022 से 2027 की सरकार में संकल्प पत्र को शत प्रतिशत पूरा किया है। सपा ने अपनी सरकार में घोषणा पत्र को धरातल पर उतारा नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ट्रैक रिकार्ड और सपा टेप रिकार्ड पर काम करती है। सपा ने दिया था वन डिस्ट्रिक वन माफिया डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा आज किसानों की चिंता कर रही, गरीब और युवा की चिंता कर रही है। उत्तर प्रदेश को वन डिस्ट्रिक वन माफिया देने वाले लोग किस बेशर्मी से यूपी की जनता के सामने जाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का चरमोत्कर्ष ये स्वीकार नहीं कर पा रह है। आज हिन्दुस्तान के लोग यूपी को बढ़ता हुआ देख रहे हैं, आज यूपी उत्सव प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है। आज यूपी में एक भी माफिया सक्रिय नहीं है। औद्योगिक विकास के कारण यूपी विकसित राज्य बन रहा है, प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हो चुकी है।
भाजपा ने माफिया को धूल धूसरित किया डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा ने जिन माफिया के गले में माला डालकर उसे लोकसभा और विधानसभा में भेजने का काम किया था। भाजपा ने ऐसे सभी माफिया को धूल धुसरित करने का काम किया है। आज यूपी में एक भी माफिया नहीं है। जहां तक महिलाओं की सुरक्षा की बात है, सपा की सरकार में बेटियां शाम को घर से नहीं निकल पाती थी, आज बेटियां रात को भी अपने गंत्वय को जा सकती है।
जनता सपा को स्वीकार नहीं करेगी
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा युवाओं की बात कर रही है। जनता को याद है कि सपा सरकार के कार्यकाल में एक ही जाति के एक ही जिले के लोगों की भर्ती होती थी। आज यूपी की सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के साढ़े नौ लाख युवाओं को नौकरी दी है। सपा की असलियत जनता समझती है, जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा ने प्रदेश की जनता का दिल जीता है,
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)