मैनपुरी में SP ने देर रात किए बड़े फेरबदल:4 थानों को मिले नए प्रभारी निरीक्षक; स्वाट, अपराध शाखा और VIP सेल में भी बदलाव

Nov 28, 2026 - 22:37
0
मैनपुरी में SP ने देर रात किए बड़े फेरबदल:4 थानों को मिले नए प्रभारी निरीक्षक; स्वाट, अपराध शाखा और VIP सेल में भी बदलाव
मैनपुरी में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसपी गणेश प्रसाद साहा ने शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षकों को थानों की कमान सौंपी गई है। कुरावली, घिरोर, करहल और बरनाहल समेत कई थानों में नए प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा अपराध शाखा, स्वाट और वीआईपी सेल में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। चार थानों में नए प्रभारी निरीक्षक तैनात 28 नवंबर को आयोजित जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की गोष्ठी के बाद जारी स्थानांतरण सूची में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। तबादला सूची के अनुसार: कुर्रा और एलाऊ थाने में भी बदलाव प्रभारी अपराध शाखा रहे निरीक्षक जगदंबा सिंह को थाना कुर्रा का प्रभारी बनाया गया है। घिरोर थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक अनुज चौहान को अब एलाऊ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एलाऊ थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को थाने से हटाकर प्रभारी स्वाट बनाया गया है। अपराध शाखा और VIP सेल में नई तैनाती निरीक्षक गोपाल सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना औंछा नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक ब्रजकिशोर राय को पुलिस लाइन से प्रभारी वीआईपी सेल की जिम्मेदारी दी गई है। नए तैनाती स्थल पर संभालेंगे चार्ज एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सभी नवनियुक्त निरीक्षकों को अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल में पुलिस लाइन से अधिकारियों को थानों की कमान सौंपने के साथ अपराध नियंत्रण और विशेष पुलिस टीमों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User