चंदौली में युवक की डंडे से पिटाई, VIDEO:बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्ष भिड़े, 11 घायल; गांव में पुलिस तैनात

Nov 28, 2026 - 22:04
0
चंदौली में युवक की डंडे से पिटाई, VIDEO:बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्ष भिड़े, 11 घायल; गांव में पुलिस तैनात
चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के ओदरा गांव में दरवाजे के सामने बाइक खड़ी करने से रोकने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है, जबकि इसका वीडियो शनिवार शाम करीब सात बजे सामने आया। बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, ओदरा गांव निवासी धनेश राम के घर के सामने उनके पड़ोसी का बेटा बाइक खड़ी करने की जिद कर रहा था। धनेश राम ने दरवाजे के सामने बाइक खड़ी करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग मारपीट करने लगे। 11 लोग घायल, छह जिला अस्पताल रेफर मारपीट में ओदरा गांव के सतीश कुमार (35), रेखा देवी (45), रेनू देवी (36), यशनाथ (16), यशस्वी कुमार (12), मनीष कुमार (23), रमेश कुमार (55), राकेश कुमार (48), धनेश राम (44), राधिका देवी (41) और संजना (20) घायल हो गए। सीएचसी धानापुर से डॉक्टरों ने 6 घायलों को बेहतर उपचार के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। बाकी घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। गांव में पुलिस बल तैनात धानापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय ओझा ने बताया कि ओदरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर हालत में छह लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल गांव में शांति है। एहतियातन सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User