राजश्री में 'नवकदम 2026' की धूम:नाईट वाल्कर्स बैंड ने बांधा समां, अभिषेक बने मिस्टर फ्रेशर-दृष्टि मिस फ्रेशर बनीं
बरेली के राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नए सत्र 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 'फ्रेशर्स पार्टी - नवकदम 2026' का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान में संचालित बीएएमएस, नर्सिंग, विधि, तकनीकी, प्रबंधन, कला, विज्ञान, फार्मेसी, शिक्षण प्रशिक्षण और आईटीआई पाठ्यक्रमों के नए छात्र-छात्राओं के लिए सीनियर्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल और प्रबंध निदेशक रोहन बंसल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर सभी पाठ्यक्रमों के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में संस्थान प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और आयोजकों का आभार जताया। विद्यार्थी जीवन ही करियर निर्माण की असली नींव
चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन ही करियर निर्माण की वह नींव है, जिस पर भविष्य की भव्य इमारत खड़ी होती है। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ अनुशासन, संस्कार, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारियां अपनाने का आह्वान किया। प्रबंध निदेशक रोहन बंसल ने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। नाईट वाल्कर्स की लाइव परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र
समारोह का मुख्य आकर्षण डीजे बेस्ड बैंड 'नाईट वाल्कर्स' की लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस रही। बैंड की धमाकेदार प्रस्तुति और लोकप्रिय गीतों ने पूरे परिसर में उत्साह व उमंग का माहौल बना दिया, जिस पर विद्यार्थियों ने जमकर संगीत और मनोरंजन का लुत्फ उठाया। विभिन्न पाठ्यक्रमों से चुने गए मिस्टर व मिस टैलेंट
एकल गायकी, सामूहिक नृत्य, काव्य पाठ, अभिनय और रैंप वॉक में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न संकायों के विजेताओं को सम्मानित किया गया:
बीएएमएस: दीपक एवं कनक
नर्सिंग: मुशाहिद एवं रिचा शुक्ला
फार्मेसी: सय्यद अनस एवं अनुशिखा
एमबीए: गुरलीन
बीटेक: माही सक्सेना
पॉलिटेक्निक: अभि कुमार
बीएड: जुनैद एवं वर्षा कुमारी
महाविद्यालय: आराध्या
आईटीआई: अमित गंगवार एवं अनु कुमारी
एलएलबी: नूर उल नवी एवं सिमरन कौर वहीं राजश्री ग्रुप के सभी कॉलेजों में संयुक्त रूप से बीएससी नर्सिंग के अभिषेक को 'मिस्टर फ्रेशर' और दृष्टि को 'मिस फ्रेशर' के ताज से नवाजा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)