रामलीला मैदान की अशोक-वाटिका की ग्रिल तोड़कर चोरी का प्रयास:गोंडा के करनैलगंज में विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी, 4 पर केस
गोंडा के करनैलगंज स्थित ऐतिहासिक श्रीरामलीला मैदान की अशोक वाटिका में लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने स्थानीय लोगों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार रात करीब 9 बजे चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग की मदद से ग्रिल तोड़ने का आरोप पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना 26 नवंबर की रात करीब आठ बजे की है। आरोप है कि नई बाजार निवासी इनायत अली, उनके भाई आशू उर्फ आसू, मो. मैनुद्दीन और चांद कुरैशी ने एक नाबालिग लड़के की मदद से अशोक वाटिका में लगी लोहे की ग्रिल तोड़ दी। इसके बाद उसे बेचने के लिए ले जाने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ग्रिल छोड़कर गाली-गलौज करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। ऐतिहासिक रामलीला मैदान से जुड़ा मामला स्थानीय लोगों के अनुसार, अशोक वाटिका में लगी ग्रिल काफी समय से वहां स्थापित थी। करनैलगंज का यह ऐतिहासिक रामलीला मैदान अपनी रामलीला के लिए जाना जाता है। यहां होने वाले आयोजन में दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। घटना को लेकर रामलीला कमेटी और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कमेटी अध्यक्ष बोले- आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कमेटी अध्यक्ष मोहित पाण्डेय ने कहा कि आरोपियों ने आस्था से जुड़े स्थल को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि आस्था के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक आनंद कुमार उपाध्याय कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)