उरई में चलती कार से स्टंटबाजी, VIDEO:बाइक के काफिले के बीच सेल्फी लेते दिखा
उरई में युवकों की कार से स्टंटबाजी कर रहा है। शनिवार शाम करीब 9 बजे घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक चलती कार पर स्टंट करता नजर आ रहा है। उसके साथ कई अन्य गाड़ियां भी काफिले के रूप में चल रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था वीडियो बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो उरई शहर में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास का है। इंस्टाग्राम पर 'TAHA ANSARI' नाम की आईडी (@official_taha) से यह वीडियो 3 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था। स्टंट से दूसरे राहगीरों की जान को खतरा वीडियो में युवक चलती कार पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वहीं, पीछे और आसपास कई अन्य गाड़ियां भी काफिले में चलती नजर आ रही हैं। इस तरह सड़क पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी से दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की जान खतरे में पड़ सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)