चंद्रशेखर-ओवैसी के गठबंधन पर पूर्व मंत्री का तंज:अरविंद सिंह गोप बोले- 2027 में अखिलेश यादव सरकार बनाएंगे, सपा को गठबंधन से चिंता नहीं
बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने गुरुवार दोपहर 3 बजे चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टियों के गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी। गठबंधन की ओर से सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने का दावा किया गया है। इस पर गोप ने तंज कसते हुए कहा कि जिस पार्टी को वे लोग विदा करने जा रहे हैं, उसकी चिंता बढ़ गई है। अब वह किस-किस को चुनाव मैदान में उतार रही है, यह उसकी चिंता है। PDA की सरकार बनने का दावा किया गोप ने कहा कि प्रदेश की जनता जान चुकी है कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पूरा देश और प्रदेश देख रहा है कि इस बार PDA की सरकार बनेगी। INDIA गठबंधन अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। बोले- हर दल को चुनाव लड़ने और गठबंधन का अधिकार गोप ने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को चुनाव लड़ने और गठबंधन करने का अधिकार है। कई पार्टियां चुनाव मैदान में आएंगी और गठबंधन करेंगी, लेकिन समाजवादी पार्टी को इससे कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि चिंता उन्हें करनी चाहिए, जो अपनी पार्टी के लिए विधायक तलाश रहे हैं और सोच रहे हैं कि किसे लाकर चुनाव लड़ाया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)