डाला छठ की तैयारियों पर शांति समिति की बैठक:चंदौली में एसडीएम और सीओ ने घाटों, सुरक्षा और यातायात पर चर्चा की
चंदौली जिले में डाला छठ की तैयारियों को लेकर बुधवार को सदर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर अमरचंद वर्मा और सीओ सदर नामेंद्र कुमार रावत ने की। बैठक में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पर्व आयोजकों के साथ घाटों की व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात पर चर्चा हुई।
एसडीएम अमरचंद वर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से समय पर इंतजाम करें। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और दूसरी जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने आयोजकों और स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और पर्व को आपसी सौहार्द से मनाने की अपील की। सीओ नामेंद्र कुमार रावत ने कहा कि छठ के दौरान प्रमुख घाटों और भीड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस अराजक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से तय घाटों पर पूजा करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा। सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें पर्व के दौरान इलाके में लगातार गश्त करेंगी। घाटों पर भीड़ संभालने, यातायात चलाने और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। किसी समस्या या आपात स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना देने की अपील की गई। बैठक में चंद्र मोहन सिंह, विद्यासागर गुप्त, कौशल कुमार, दीपक कश्यप गप्पू, राजेंद्र गौतम, अजय पासवान, वकील सोनकर और हरिश्चंद्र अग्रहरि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)