डांट से नाराज होकर घर से निकलीं दो बहनें, लापता:अलीगढ़ में मासूम बेटियों का 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं, अपहरण में FIR दर्ज
अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में दो मासूम बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं 8 और 7 साल की दोनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने आसपास के इलाकों से लेकर रिश्तेदारों तक तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दोपहर में तस्वीर महल की तरफ दिखीं पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 24 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे पिता ने अपनी दोनों बेटियों को किसी बात पर डांट दिया था। इसके बाद दोनों बच्चियां घर से निकल गईं। परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे एक पड़ोसी ने दोनों को तस्वीर महल की तरफ जाने वाले रास्ते पर देखा था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। देर रात दर्ज हुई एफआईआर बच्चियों के काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पिता ने बन्नादेवी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने 24 नवंबर की रात 11:45 बजे अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामले की जांच उपनिरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी गई है। दो मासूमों की तलाश में जुटी पुलिस दोनों बच्चियों की उम्र कम होने के कारण मामला बेहद गंभीर है। पुलिस बच्चियों की तलाश और उनके लापता होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों खुद घर से निकलीं या उनके साथ कोई अनहोनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)