सिद्धार्थनगर में युवक पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला:तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Nov 25, 2026 - 08:51
0
सिद्धार्थनगर में युवक पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला:तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
सिद्धार्थनगर में 24 नवंबर को मजदूरों से काम कराने के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि तीन लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। हमले में युवक बेहोश हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। मामला बांसी थाना क्षेत्र के विशुनपुर मुस्तहकम गांव का है। मजदूरों को काम पर लगाने के दौरान हुआ विवाद गांव के अवनीश कुमार पांडेय पुत्र राजेश कुमार पांडेय ने 24 नवंबर को बांसी थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके भाई आलोक कुमार मजदूरों को साइड पर लगाकर काम करा रहे थे। इसी दौरान गांव के बुजेश चतुर्वेदी और शैलेश चतुर्वेदी पुत्रगण रामबेलास चतुर्वेदी तथा पवन चतुर्वेदी पुत्र बुजेश चतुर्वेदी वहां पहुंचे। शिकायत के मुताबिक, तीनों ने आलोक पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। सड़क पर मौजूद रिंकू पासवान, धर्मेंद्र पासवान, विजय पासवान और अरवाज समेत अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। हमले में आलोक बेहोश हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। घर में घुसकर मारपीट और भूसा जलाने का भी आरोप अवनीश ने आरोप लगाया कि इससे पहले आरोपियों ने उनके घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी। उन्होंने घर में आग लगाने और मवेशियों के लिए रखा पूरा भूसा जला देने का भी आरोप लगाया है। तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने अवनीश की शिकायत पर बुजेश चतुर्वेदी, शैलेश चतुर्वेदी और पवन चतुर्वेदी के खिलाफ चोट पहुंचाने और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विनय कुमार पासवान को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User