DDU में विकसित होगा AI आधारित स्पोर्ट्स एप:एथेलेटिक मीट में VC बोले- खिलाड़ी प्रतिद्वंदी की चाल से रहेंगे अलर्ट

Nov 24, 2026 - 05:43
0
DDU में विकसित होगा AI आधारित स्पोर्ट्स एप:एथेलेटिक मीट में VC बोले- खिलाड़ी प्रतिद्वंदी की चाल से रहेंगे अलर्ट
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में AI बेस्ड एप्लिकेशन इन एथलेटिक्स विकसित किया जाएगा। जिसके माध्यम से प्लेयर्स प्रतिद्वदी टीम की स्ट्रैटजी और चाल के बारे में पहले ही पता लगा सकेंगे। ये बातें कुलपति प्रो केपी सिंह ने एनुअल एथलेटिक मीट के उद्धघाटन के समय कही। उन्होंने बताया कि जिस तरह विकसित देशों में अलग- अलग विपक्षी टीमों के बारे में अपनी AI आधारित पूर्वानुमान रखते हैं, उनकी कमजोरी पता रखते हैं। एप के माध्यम से यह पता लगा लेते हैं कि उनका कौन सी चाल उन्हें फायदा देती है, उसका सामना कैसे करना है। उसी तरह हम भी अपने यहां स्पोर्ट्स को टेक्नोलॉजी से जोड़कर मजबूत करने की कोशिश करेंगे। इंडोर मल्टीपर्पज हॉल बनाने पर रहेगा फोकस उन्होंने कहा कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स की फैसिलिटी बहुत अच्छी है। उसे और बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कोशिश करेंगे कि सिंथेटिक ट्रैक बने, इंडोर मल्टीपर्पज हॉल बने। VC ने आगे कहा कि ये पूरा क्षेत्र पूर्वांचल जहां स्पोर्ट्स का इतना सुंदर वातावरण रहा है, इतनी अच्छी कल्चर रही है। किसी तरह से वह निकलकर आगे आए और न केवल उत्तर प्रदेश को बल्कि देश को रिप्रजेंट करने वाले इसके लिए मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सपोर्ट मिले। पहले दिन दौड़, शॉटपुट और लंबी कूद में हुआ मुकाबला सोमवार को DDU एनुअल एथेलिटिक मीट की शुरुआत हुई, जिसका आयोजन 25 नवंबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कैंपस और संबद्ध महाविद्यालयों के स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पहले दिन महिला और पुरुष दोनों वर्गों में 200, 800, 5000 मीटर के दौड़, शॉटपुट और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। मुख्य अथिति के तौर पर इंटरनेशनल खिलाड़ी सृष्टि सिंह मौजूद रहीं। उन्होंने और कुलपति ने मार्च पास्ट और सलामी लेकर मुकाबले की शुरुआत कराई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User