सनातन हिंदू वाहिनी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका:PM पर टिप्पणी के विरोध में अमरोहा में पुलिस से हुई नोक-झोंक

Oct 28, 2026 - 15:00
0
सनातन हिंदू वाहिनी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका:PM पर टिप्पणी के विरोध में अमरोहा में पुलिस से हुई नोक-झोंक
अमरोहा शहर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को सनातन हिंदू वाहिनी ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शुभम कुमार के नेतृत्व में वासुदेव चुना भट्टी पर बुधवार दोपहर 12 बजे मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान वासुदेव चुना भट्टी पर तनाव हो गया। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, जिस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोक-झोंक हुई। इस पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर रोष जताया। भारी विरोध और बहस के बीच कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला जलाया और नारेबाजी की। इस कार्यक्रम में कुलदीप चौधरी (मंडल अध्यक्ष), गुरमीत बेनीवाल (मंडल उपाध्यक्ष), आकाश यादव (जिला संयोजक), शुभम कुमार (जिलाध्यक्ष), जय दक्ष अमरोही (जिला प्रभारी) और विनीत शर्मा (नगर अध्यक्ष) समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User