मेरठ में करवाचौथ से पहले बाजार में रौनक:मेहंदी में भरवां डिजाइन का क्रेज, बाजारों में बढ़ी महिलाओं की भीड़

Oct 28, 2026 - 15:00
0
मेरठ में करवाचौथ से पहले बाजार में रौनक:मेहंदी में भरवां डिजाइन का क्रेज, बाजारों में बढ़ी महिलाओं की भीड़
करवाचौथ से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं व्रत की तैयारियों के लिए लगातार खरीदारी करने पहुंच रही हैं। कपड़ों से लेकर मेहंदी, ब्यूटी पार्लर और करवाचौथ के पूजन से जुड़े सामान की दुकानों पर चहल-पहल देखने को मिल रही है। इस बार महिलाओं के बीच साड़ियों के मुकाबले सूट, शरारा और डिजाइनर ड्रेसेस की ज्यादा मांग है। वहीं, करवाचौथ के लिए डिजाइनर करवे, छलनी और थाली के सेट भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। सूट-शरारा और डिजाइनर ड्रेसेस की ज्यादा मांग करवाचौथ पर तैयार होने के लिए महिलाएं अपने पसंदीदा कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में साड़ियों के साथ सूट, शरारा और डिजाइनर ड्रेसेस की मांग अधिक देखने को मिल रही है। खासकर नवविवाहिताएं हैवी वर्क वाली ड्रेसेस पसंद कर रही हैं। इन ड्रेसेस में कढ़ाई, चमकदार डिजाइन और आकर्षक वर्क को प्राथमिकता दी जा रही है। महिलाएं त्योहार के लिए अपने कपड़ों के साथ मैचिंग एक्सेसरीज भी खरीद रही हैं। मेहंदी में भरवां डिजाइन का क्रेज करवाचौथ पर हाथों में मेहंदी लगाने की परंपरा को देखते हुए मेहंदी लगाने वालों के पास भी महिलाओं की भीड़ पहुंच रही है। इस बार महिलाएं अरबिक डिजाइन के मुकाबले भरवां मेहंदी ज्यादा पसंद कर रही हैं। हाथों को पूरा भरने वाले डिजाइन और बारीक पैटर्न की मांग है। महिलाएं त्योहार से पहले मेहंदी लगवाने के लिए समय भी तय कर रही हैं, ताकि करवाचौथ के दिन तक मेहंदी का रंग अच्छी तरह चढ़ सके। पार्लर में नेल आर्ट और टचअप की तैयारी करवाचौथ पर खास दिखने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर भी पहुंच रही हैं। पार्लर में नेल आर्ट, टचअप और क्लीनअप जैसी सेवाओं की मांग बढ़ रही है। महिलाएं त्योहार से पहले अपनी ग्रूमिंग और त्वचा की देखभाल पर ध्यान दे रही हैं। कई महिलाएं अपने कपड़ों के हिसाब से नेल आर्ट के डिजाइन और रंग भी चुन रही हैं। डिजाइनर करवे, छलनी और थाली के सेट पसंद कर रहीं महिलाएं करवाचौथ की पूजा के लिए बाजार में डिजाइनर करवे, छलनी और थाली के सेट भी उपलब्ध हैं। महिलाएं पारंपरिक सामान के साथ सजावटी डिजाइन वाले सेट खरीद रही हैं। बाजार में ढाई सौ रुपये से लेकर 1200 रुपये तक के डिजाइनर करवे, छलनी और थाली के सेट मिल रहे हैं। जयपुरी और मारवाड़ी स्टाइल के सेट भी पसंद किए जा रहे हैं। नग, कुंदन और मोतियों के काम वाली थालियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। त्योहार को खास बनाने के लिए महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User