गोंडा में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, नकद बरामद:पूछताछ में अन्य साथियों की जुटाई गई जानकारी, अदालत ने भेजा जेल
गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब दो बजे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ताराचंद पासवान और कमलेश वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 4,210 रुपए बरामद किए हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। ताराचंद पासवान के खिलाफ गोंडा और बलरामपुर समेत कई जिलों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, कमलेश वर्मा के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं। धानेपुर थाने में दर्ज लूट के मामलों में कमलेश तीन और ताराचंद एक मामले में वांछित था। पुलिस और क्राइम टीम ने की संयुक्त कार्रवाई सीओ सदर अभिषेक ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही लूट की घटनाओं को देखते हुए धानेपुर थाना पुलिस और क्राइम टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)