करवा चौथ से एक दिन पहले बाजारों में उमड़ी भीड़:महिलाओं ने जमकर की खरीदारी, मेहंदी लगवाने के लिए लाइन
हाथरस में करवा चौथ से एक दिन पहले बाजार गुलजार रहे। बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने पर्व के लिए जमकर खरीदारी की। शहर के प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। इसके चलते कुछ बाजारों में जाम जैसी स्थिति रही। महिलाओं ने चूड़ी, आभूषण, करवा और पूजा सामग्री खरीदी। सौंदर्य प्रसाधन, ज्वैलरी, साड़ी सेंटर और ब्यूटी पार्लरों पर भी भीड़ रही। कैलेंडर और करवा की बिक्री भी खूब हुई। मेहंदी लगवाने के लिए लगी लंबी कतारें मेहंदी लगवाने के लिए लंबी कतारें दिखीं। मेकअप के लिए भी ब्यूटी पार्लरों में भीड़ रही। पंजाबी मार्केट, बागला कॉलेज मार्ग, रामलीला मैदान, बेनीगंज और कोमल कॉम्प्लेक्स में भीड़भाड़ रही। खरीदार डौली ने मेकअप और पूजा सामग्री खरीदी। उनका कहना था कि उन्होंने इस त्यौहार को लेकर लगभग सभी सामग्री खरीद ली है। कॉस्मेटिक विक्रेता तुषार गौतम ने कहा कि कॉस्मेटिक सामान की जमकर बिक्री हुई। कल निर्जला व्रत रहेगी सुहागन महिलाएं चूड़ी विक्रेता विनोद कुमार ने बताया कि महंगाई का कोई असर नहीं है। महिलाओं को तरह-तरह की चूड़ियां पसंद आ रही हैं। करवा चौथ का पर्व कल बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी और माता गौरी व गणेश जी की पूजा करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)