तिलक समारोह से लौट रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत:उन्नाव में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी
उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वह गांव में तिलक समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। कूल्हा रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तिलक समारोह से लौटते समय हादसा गोडवा भीम्मा गांव निवासी पप्पू का बेटा शुभम बुधवार को गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौटते समय कूल्हा रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने शुभम को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था शुभम परिजनों के मुताबिक, शुभम चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह मजदूरी करके परिवार की आर्थिक मदद करता था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने हादसे की जानकारी दी। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)