फेसबुक लाइव पर अमित शाह-योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी:प्रतापगढ़ में राजा भैया को चुनावी चुनौती भी दी, युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र में फेसबुक लाइव के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कुंडा विधायक राजा भैया और न्यायपालिका के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फेसबुक लाइव का वीडियो हुआ वायरल यह मामला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर महेशगंज थाना क्षेत्र के दुबानन का पुरवा, राय असकरनपुर का है। यहां के रहने वाले वीरेंद्र कुमार यादव का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में वह अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। वीडियो में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। शिकायतकर्ता और परिवार को धमकी देने का आरोप खुशली का पुरवा, बदगवां के रहने वाले शिवम शुक्ला ने महेशगंज थाने में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वीरेंद्र यादव ने फेसबुक लाइव के दौरान उनके और उनके परिवार के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक शब्द कहे। शिकायत के मुताबिक, वीडियो में शिवम शुक्ला को जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 36 महीने से फंसाने का किया दावा वीडियो में वीरेंद्र यादव ने दावा किया कि उन्हें पिछले 36 महीने से एक मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। उसने UGC से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उसने राजा भैया को चुनावी चुनौती देने के साथ तालाब में मगरमच्छ पालने और उसी तालाब में लाश जाने जैसी धमकी भरी बातें भी कहीं। वीडियो में न्यायपालिका के वरिष्ठ न्यायाधीशों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल वीडियो सामने आने और शिकायत मिलने के बाद महेशगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)