देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा का हाथ तोड़ा:ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया
देवरिया जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कतौरा गांव में गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हाथ टूटा मिला। इसके विरोध में दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर और अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात की, लेकिन ग्रामीण तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को फिर से क्षतिग्रस्त किया गया है। उनका कहना था कि ऐसी घटना से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारियों ने नई प्रतिमा लगवाने और घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण धरना खत्म करने के लिए राजी हुए। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गांव में दो बार डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की जा चुकी है। उन्होंने प्रतिमा की सुरक्षा के इंतजाम करने और ऐसी घटना दोबारा न होने देने की मांग की। अधिकारियों ने जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)