उन्नाव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी:चार माह की बेटी की मां की मौत, पुलिस जांच कर रही
उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के भूपतिपुर गांव में गुरुवार सुबह अंशु (25) ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी चार माह की बेटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंशु के पति का नाम अंकित कुमार है। परिजनों ने उन्हें फंदे से नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आसपास के लोग घर के बाहर जुट गए। अंशु और अंकित की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। अंशु का मायका असोहा थाना क्षेत्र के बरैला गांव में है। उनकी मौत की सूचना मायके पक्ष को दी गई। परिजन घटना की जानकारी लेने पहुंचे। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई गुरुवार दोपहर करीब एक बजे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अंशु ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी साफ नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)