देवसीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक:रामसरन चौहान बोले-सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में बूथ कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका

Nov 24, 2026 - 20:14
0
देवसीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक:रामसरन चौहान बोले-सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में बूथ कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका
मऊ में भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल के शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों की बैठक देवसीपुर में आयोजित हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत हैं। पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, निरंतर जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। मंडल महामंत्री रितिक सिंह ने संगठनात्मक विषयों पर विचार रखे। संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया। बैठक में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User