गाजीपुर के घाटों पर 32 हजार दीप जले:देव दीपावली पर 60 रंगोलियां बनीं, कलेक्टर घाट और साईं मंदिर घाट पर हुई गंगा आरती
गाजीपुर में देव दीपावली पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे गंगा के घाटों पर 32 हजार दीप जलाए गए। कलेक्टर घाट पर रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने करीब 60 रंगोलियां बनाईं। नव युवा संस्कार भारतीय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भगवान शिव-पार्वती, स्वास्तिक, ओम, कमल और मोर की आकृतियां बनाई गईं। छोटे बच्चों ने मोटू-पतलू की रंगोली भी बनाई। महिलाओं और युवतियों ने रंगोलियों के पास दीपों के साथ सेल्फी ली। कई लोग तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। श्रद्धालुओं ने गंगा में दीप प्रवाहित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कलेक्टर घाट पर भी हजारों दीप गंगा में छोड़े गए। शाम करीब 7:30 बजे गंगा आरती शुरू हुई। शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। देव दीपावली पर नवापुरा, अंजनी, स्टीमर और पोस्ट घाट पर भी दीप जलाए गए। कलेक्टर घाट के साथ नवापुरा स्थित साईं मंदिर घाट पर गंगा आरती हुई। दोनों जगह आरती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। घाटों पर देर शाम तक श्रद्धालु आते रहे। घाटों पर दीपों की कतारें और गंगा की लहरों पर तैरते दीप लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालु रंगोलियों और दीपों के साथ तस्वीरें लेते रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)