भोले बाबा के मंदिर में दीपोत्सव मनाया:दीपों की रोशनी से जगमगाया भोले बाबा का मंदिर, श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की

Nov 24, 2026 - 20:14
0
भोले बाबा के मंदिर में दीपोत्सव मनाया:दीपों की रोशनी से जगमगाया भोले बाबा का मंदिर, श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की
कानपुर में देव दीपावली के अवसर पर भोले बाबा के मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया। मनोज त्रिपाठी, क्षमा त्रिपाठी, गुंजन सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सभी ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सभी ने भक्ति और उल्लास के साथ देव दीपावली का पर्व मनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User