धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़:मथुरा में 3 हजार से ज्यादा टू व्हीलर की हुई सेल, सराफा बाजार में लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा आई लोगों को पसंद

Nov 07, 2026 - 06:02
0
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़:मथुरा में 3 हजार से ज्यादा टू व्हीलर की हुई सेल, सराफा बाजार में लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा आई लोगों को पसंद
धनतेरस पर मथुरा के बाजारों में भीड़ उमड़ी। पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर लोगों ने खूब खरीदारी की। बाजारों में देर रात तक लोग खरीददारी करते नजर आए। यहां ऑटोमोबाइल से लेकर सराफा बाजार,वर्तन और कपड़ों के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ रही। अनुमान के मुताबिक मथुरा में 3 हजार करोड़ से ज्यादा का धनतेरस के अवसर पर कारोबार हुआ। नई कार खरीदने की मची होड धनतेरस पर मथुरा में फोर व्हीलर्स खरीदने वालों में होड मची रही। उमा मोटर्स के पीयूष चतुर्वेदी के अनुसार मारुति की 250 गाड़ियों की बुकिंग थी। पहली गाड़ी की डिलीवरी सुबह 7 बजे दे दी गई। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कार खरीदने वालों की अच्छी संख्या देखने को मिली। पीयूष चतुर्वेदी के अनुसार उत्तर प्रदेश में मारुति की भागीदारी ऑटो मोबाइल सेक्टर में 46 प्रतिशत है। उनका कहना है कि GST में जो दर कम की गई उसका असर है कि मार्केट ने ग्रोथ किया। मथुरा में मारुति के अलावा महिंद्रा,मॉरिस गैरेज,किया,होंडा आदि के शोरूम पर भी कार खरीदने के लिए लोग पहुंचते रहे। यहां धनतेरस पर करीब 550 गाड़ियां बिकने का अनुमान है। 3000 से ज्यादा बिके टू व्हीलर धनतेरस पर टू व्हीलर खरीदने वालों में भी होड मची रही। हीरो के शोरूम पर 200 की एडवांस बुकिंग थी,जबकि करीब 800 बाइक की सेल की गई। अगर पूरे जिले में बात करें तो हीरो की 1500 से ज्यादा बाइक की सेल हुई। वहीं होंडा की बाइक और स्कूटी खरीदने के लिए भी लोग पहुंचे। माधव मोटर्स के ऑनर माधव अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल 40 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ है। इसके पीछे धार्मिक मान्यता है। धनतेरस पर वाहन खरीदना लोग शुभ मानते हैं। माधव अग्रवाल के अनुसार उनके यहां 250 टू व्हीलर की बुकिंग थी। मथुरा जिले में 3 हजार से ज्यादा टू व्हीलर अलग अलग कंपनियों के बिके। वहीं E व्हीकल की भी जमकर बिक्री हुई। सोने चांदी में गिरे दाम पिछले दिनों सोने चांदी के दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद शोरूम पर आई ग्राहकों की कमी को धनतेरस ने पूरा कर दिया। शुक्रवार को सोने चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली,जिसका फायदा उठाने के लिए लोग ज्वैलरी शोरूम पर पहुंचे। समृद्धि ज्वेलर्स के मालिक लोकेश अग्रवाल के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 1,46000 तक पहुंचा। वहीं चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी के सिक्के से लेकर लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की हुई बिक्री ज्वेलरी बाजार में धनतरेस के अवसर पर सबसे ज्यादा बिक्री चांदी के सिक्के,लखमी गणेश की प्रतिमा और हटरी की हुई। इसके अलावा लोग सोने के आभूषण भी खरीदते दिखाई दिए। इस बार महिलाएं सोने चांदी के आभूषणों से ज्यादा डायमंड के आभूषण ज्यादा खरीदती दिखाई दी। ज्वैलर्स अक्षय कृष्ण गर्ग ने बताया कि लोगों को सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट करना गोल्ड और सिल्वर में पसंद है। यही बजह है कि सोने चांदी की खूब खरीददारी की गई है। वहीं सहालग के लिए भी लोगों ने धनतेरस पर ही आभूषणों की खरीददारी कर ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User