गोरखपुर में दिवाली पर हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट:डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल, हॉस्पिटल में आरक्षित हुए बेड, हर थाने पर मुस्तैद रहेगी एंबुलेंस
गोरखपुर में दिवाली के त्योहार पर किसी भी तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सीएमओ डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी को 24 घंटे खुला रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बर्न और आंखों की चोट से निपटने के लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, टीबी अस्पताल और बांसगांव अस्पताल में बेड रिजर्व रखे गए हैं। साथ ही मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए हर थाने पर एंबुलेंस की तैनाती होगी। स्किन और आई स्पेशलिस्ट रहेंगे ऑन-ड्यूटी
दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान जलने और आंखों में चोट लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसे देखते हुए स्किन और आई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की 24 घंटे स्पेशल ड्यूटी लगाई है। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में मरीजों को तुरंत स्पेशलिस्ट इलाज मिल सकेगा। अस्पतालों में ऐसे रिजर्व किए गए बेड
इमरजेंसी मरीजों के इलाज में कोई देरी न हो, इसके लिए जिले के बड़े अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जिसमें BRD मेडिकल कॉलेज में 20 बेड, जिला अस्पताल में 15, 100 बेड वाला टीबी अस्पताल में 10 और बांसगांव 50 बेड वाले अस्पताल 8 बेड रिजर्व किए गए हैं। हर थाने पर तैनात रहेगी एंबुलेंस
हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को बिना वक्त गंवाए नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए जिले के सभी थानों पर 108 एंबुलेंस सर्विस की तैनाती रहेगी। सीएमओ ने साफ कहा है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पूरे त्योहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)