डीएम-एसपी ने खराब फसलों का जायजा लिया:अम्बेडकरनगर में किसानों से बात कर 72 घंटे में नुकसान बताने को कहा

Sep 26, 2026 - 15:57
0
डीएम-एसपी ने खराब फसलों का जायजा लिया:अम्बेडकरनगर में किसानों से बात कर 72 घंटे में नुकसान बताने को कहा
अम्बेडकरनगर में लगातार बारिश और चक्रवात अर्नव के असर से जिले में फसलों को हुए नुकसान का शनिवार को डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने अकबरपुर और भीटी तहसील क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर खेतों में जलभराव और खराब हुई फसलों की स्थिति देखी। अधिकारियों ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और नुकसान की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान किसानों ने अधिकारियों को बताया कि लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे तैयार फसल के साथ खेतों में खड़ी अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों ने फसल बर्बाद होने से आर्थिक नुकसान की चिंता अधिकारियों के सामने रखी। डीएम ईशा प्रिया ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने और बारिश से हुए नुकसान का नियमानुसार सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन समय से पूरा कर पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता और मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाए। किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने किसानों से अपील की कि बारिश से फसल को हुए नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दें, ताकि समय से सर्वे और क्षति का आकलन कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को भी प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, आपात स्थिति में लोगों से 1077 हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन कर नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User