ओवरटेक नहीं करने देने पर परिवार की कार रोकी:बीसलपुर चौराहे के पास पांच-छह युवकों ने पीटा, पत्नी और बहन से भी मारपीट

Nov 28, 2026 - 16:50
0
ओवरटेक नहीं करने देने पर परिवार की कार रोकी:बीसलपुर चौराहे के पास पांच-छह युवकों ने पीटा, पत्नी और बहन से भी मारपीट
बरेली में शादी से लौट रहे एक परिवार की कार को दूसरी कार सवार युवकों ने रोककर हमला किया। आरोप है कि पांच-छह युवकों ने शारिक अंसारी को पीटा। उन्हें बचाने आई पत्नी और बहन से भी मारपीट और अभद्रता की गई। घटना के बाद शारिक ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीबीगंज के गांव सनैय्या रानी निवासी शारिक अंसारी 27 नवंबर की रात परिवार और बच्चों के साथ मन्नत लॉन में रिश्तेदार की शादी में शामिल हुए थे। रात करीब 11:45 बजे लौटते समय उनकी कार बीसलपुर चौराहे की रेड लाइट पर पहुंची। आरोप है कि यूपी 25 डीबी 6516 नंबर की जेड कार में सवार युवक शारिक की कार को ओवरटेक करना चाहते थे। जगह नहीं मिलने पर उन्होंने कुछ दूरी आगे अपनी कार शारिक की गाड़ी के सामने लगा दी। दूसरी कार से पांच-छह युवक उतरे और शारिक के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि युवक नशे में थे। शारिक को बचाने आई उनकी पत्नी और बहन से भी मारपीट और अभद्रता की गई। शारिक ने बारादरी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस कार के नंबर और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User