दीपावली के जश्न के बीच सोमवती अमावस्या पर पीपल पूजन:सुहागिनों ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना, दान दिया

Nov 09, 2026 - 12:48
0
दीपावली के जश्न के बीच सोमवती अमावस्या पर पीपल पूजन:सुहागिनों ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना, दान दिया
दीपावली के अगले दिन सोमवार को शहर त्योहार के उल्लास में डूबा है। सुबह से ही गली-मोहल्लों में पटाखों की आवाज गूंजने लगी। दीपावली के जश्न के साथ सोमवती अमावस्या का धार्मिक उत्साह भी देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने सुबह से ही पीपल के पेड़ों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व पति की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने पीपल के पेड़ पर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। कच्चे सूत से पीपल के पेड़ का फेरा लिया। इसके बाद पूजा की और अखंड सौभाग्य की कामना की।बताते चलें कि सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं। 12.31 तक थी अमावस्या तिथि शहर में एक ओर दीपावली की आतिशबाजी और उत्सव का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर मंदिरों और पीपल के वृक्षों के आसपास धार्मिक आस्था का नजारा दिखाई दिया। बताते चलें कि सोमवती अमावस्या को पूजा करने वाली महिलाएं तेल व हल्दी का उपयोग नहीं करती है। लेकिन अमावस्या की तिथि 12.31 बजे तक ही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User