दीपावली पर जमकर हुई काशी में आतिशबाजी, VIDEO:लोगों ने श्रीराम के अयोध्या लौटने पर मनाया जश्न, बाबा विश्वनाथ की अंगनाई में जगमगाए दीप
धर्म की नगरी काशी में दिवाली की रात पूरा शहर दीप्तिमान हो गया। ऐसा लगा मानों काशी ही अयोध्या हो और श्रीराम सबसे पहले रावण वध के बाद काशी पधारे हों। दिवाली की रात काशी के हर घर, प्रतिष्ठान को सजाया गया था। सभी घरों पर झालरों के साथ ही साथ दीये जलाए गए थे। वहीं शहर में घरों की छतों से लेकर, गलियों, सड़कों और गंगा घाटों पर जमकर आतिशबाजी की गई। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। वहीं बाबा विश्वनाथ और माता अन्नपूर्णा के प्रांगण में भी दीये टिमटिमाए तो मां गंगा की विश्व प्रसिद्ध आरती पर हजारों दिए जगमगाए और शुभ दीपावली का सन्देश भी दिया गया। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखें काशी में दिवाली पर हुई सजावट और आतिशबाजी का वीडियो... देखें तस्वीरें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)