शाहजहांपुर में बर्तन व्यापारी का खाई में मिला शव:फेसबुक पोस्ट देखकर रोजा थाने पहुंचे परिजन, एक दिन पहले घर से निकले थे

Nov 09, 2026 - 16:58
0
शाहजहांपुर में बर्तन व्यापारी का खाई में मिला शव:फेसबुक पोस्ट देखकर रोजा थाने पहुंचे परिजन, एक दिन पहले घर से निकले थे
शाहजहांपुर के रोजा में दिवाली की खुशियों की तैयारी कर रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रविवार शाम से लापता थाना मदनापुर निवासी बर्तन व्यापारी उमाकांत मिश्रा (35) का शव सोमवार सुबह सीतापुर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकभिटारा के पास सड़क किनारे पानी से भरी खाई में मिला। फेसबुक पर शव मिलने की पोस्ट देख थाने पहुंचे पिता ने बेटे की चप्पल देखकर उसकी शिनाख्त की। रविवार शाम से लापता थे उमाकांत पिता रामदेव ने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे उमाकांत अचानक घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। रात करीब 10 बजे पत्नी पारूल ने फोन कर घर आने के बारे में पूछा, तो उमाकांत ने कहा था, "कुछ देर में घर आ जाऊंगा।" लेकिन देर रात तक जब वे नहीं लौटे, तो परिवार की चिंता बढ़ गई। रातभर फोन करने पर भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। फेसबुक पोस्ट से हुई अनहोनी की आशंका सोमवार सुबह तक उमाकांत का कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच परिजनों की नजर फेसबुक पर चल रही एक खबर पर पड़ी, जिसमें चकभिटारा के पास खाई में अज्ञात युवक का शव मिलने की बात कही गई थी। आशंका होने पर परिजन रोजा थाने पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा दिखाए गए सामान में उमाकांत की चप्पल देखकर पिता ने बेटे की पहचान की। दो मासूम बेटों का रो-रोकर बुरा हाल उमाकांत की मौत की खबर मिलते ही पत्नी पारूल बेसुध हो गईं। उमाकांत अपने पीछे तीन साल और एक साल के दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं। दिवाली की खुशियां मना रहे परिवार में इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User