दिवाली पर झुलसने वालों के लिए बस्ती में 28-बेड आरक्षित:डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई, गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा जाएगा
बस्ती में दिवाली पर पटाखों की आतिशबाजी और आग से झुलसने वाले मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के अस्पतालों में कुल 28 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल में 10 और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में दो-दो बेड की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज में भी झुलसे हुए मरीजों के इलाज की सुविधा रहेगी। अस्पतालों को तीन दिन तक अलर्ट पर रखा गया है और चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल और सीएचसी में मरीजों के लिए अलग से बेड आरक्षित किए हैं। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि दिवाली पर पटाखों की आतिशबाजी और अन्य कारणों से आग लगने की घटनाएं हो सकती हैं। इसे देखते हुए सभी सीएचसी अधीक्षकों को दो-दो बेड आरक्षित रखने और जरूरी इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजेंगे पटाखों या आग से झुलसने वाले मरीजों को पहले नजदीकी सीएचसी पर प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। मरीज की हालत गंभीर होने या बेहतर इलाज की जरूरत पड़ने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में भी ऐसे मरीजों के इलाज की व्यवस्था रहेगी। डॉक्टरों को ड्यूटी पर रहने के निर्देश सीएमओ ने चिकित्सकों को ड्यूटी के दौरान अस्पताल में मौजूद रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को भी सक्रिय रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीज को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सके। धनतेरस से दिवाली तक बढ़ जाती है घटनाओं की आशंका धनतेरस से दिवाली तक बाजारों में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी बढ़ जाती है। इस दौरान आग लगने और लोगों के झुलसने की आशंका भी बनी रहती है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से तैयारियां की हैं, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)