दिव्या मित्तल ने प्रिंस के परिवार से मुलाकात की:कहा- 17 मुकदमों का आरोपी जेल में होता तो हत्या नहीं होती; पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल

Nov 12, 2026 - 19:17
0
दिव्या मित्तल ने प्रिंस के परिवार से मुलाकात की:कहा- 17 मुकदमों का आरोपी जेल में होता तो हत्या नहीं होती; पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल
मिर्जापुर में मासूम प्रिंस बिंद की अपहरण के बाद हत्या की घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने प्रिंस के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया। मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का है। पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल दिव्या मित्तल ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हत्या और अपहरण समेत 17 मुकदमों में वांछित आरोपी अगर जेल में होता तो मासूम इकलौते बेटे प्रिंस की हत्या नहीं होती। परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया मासूम बेटे को खोने के गम में मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। दिव्या मित्तल ने परिवार के प्रति शोक संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि बच्चे के साथ हुई ऐसी घटना बेहद दुखद और झकझोर देने वाली है। इस मुश्किल समय में परिवार अकेला नहीं है। प्रिंस को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने गेंदा प्रसाद बिंद के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। बताया गया कि गेंदा प्रसाद बुधवार शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे। शाम 6 बजे उनका शव खेत में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। एक आरोपी गिरफ्तार प्रिंस की हत्या के बाद सेमरी गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में गहरा दुख और आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User