पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट:धारदार हथियार से हमला, दो भाई घायल, एक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

Nov 12, 2026 - 22:16
0
पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट:धारदार हथियार से हमला, दो भाई घायल, एक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
बागपत के घोसीयान मोहल्ले में गुरुवार शाम पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो सगे भाई शाहिद और अखलाक घायल हो गए। शाहिद की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे मोहल्ले के शाहिद और अखलाक, इस्लाम के बेटे हैं। उनका छोटा और मुस्ताक, फजल के बेटे हैं, से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। धारदार हथियार से हमला करने का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। आसपास के लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शाहिद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User