दवा खिलाकर हिंदू डॉक्टरों का रेप करता था रमीज:बाप शराब की बोतलें मारता, मां प्रेस से दागती थी; धर्मनिरपेक्ष होने का नाटक करते

Nov 06, 2026 - 08:02
0
दवा खिलाकर हिंदू डॉक्टरों का रेप करता था रमीज:बाप शराब की बोतलें मारता, मां प्रेस से दागती थी; धर्मनिरपेक्ष होने का नाटक करते
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण और हिंदू डॉक्टर से रेप के आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन उर्फ रमीज टारगेट करके केवल हिंदू डॉक्टरों का रेप करता था। ऐसा करने के लिए रमीज के मां-बाप उसे मोटिवेट करते थे। रमीज साथी महिला डॉक्टर को दोस्त के तौर पर घर लाता था। उसके सामने रमीज के मां-बाप धर्मनिरपेक्ष होने का नाटक करते थे। ब्रेनवॉश करने के बाद उस महिला डॉक्टर को रमीज के साथ रिलेशन में ला देते थे। रमीज शादी का झांसा देकर उनके साथ रेप करता था। कुछ ही दिनों में रमीज और उसके मां-बाप धर्म बदलने का दबाव बनाने लगते। जब वह महिला डॉक्टर नहीं मानती थी, रमीज का बाप सलीमुद्दीन शराब की बोतलें फेंक-फेंककर मारता और मां खतीजा प्रेस से दागती थी। रेप से लेकर हर शारीरिक प्रताड़ना तक के वीडियो रमीज के लैपटॉप में पुलिस को मिले थे। रमीज के मां-बाप ने एक महिला डॉक्टर को नशे की दवाई खिलवाकर रमीज से दुष्कर्म करवाया था। दो महिला डॉक्टरों का जबरन गर्भपात कराया था। पुलिस चार्जशीट में ऐसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली बातें सामने आई हैं। मां-बाप कहते थे- हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं चार्जशीट के अनुसार, रमीज और उसके मां-बाप पहले महिला डॉक्टरों से खुद को धर्मनिरपेक्ष बताते थे। कहते थे कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। इतना ही नहीं हर धर्म का त्योहार भी मनाते हैं। इस तरह से उनका ब्रेनवॉश करके फंसाते थे। ब्रेनवॉशिंग को इनकी सोच मानकर महिला डॉक्टर झांसे में आ जाती थीं। शादी का झांसा देकर डॉ. रमीज उनका यौन शोषण करता था। उनके अश्लील वीडियो और फोटो लेकर लैपटॉप में रख लेता था। उन वीडियो और फोटो को महिला डॉक्टरों की सहेलियों और घरवालों को भेजता था। पर्स में आपत्तिजनक सामान रखकर मजबूर करता था उनके पर्स में नशे की सामग्री और आपत्तिजनक सामान रखकर उन्हें सहेलियों और घरवालों से अलग कर देता था। इन सब कामों की वजह से मजबूर होकर महिला डॉक्टर रमीज के पास आती थी, तो निकाह से पहले धर्मांतरण का दबाव बनाते हैं। जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमे में रमीज के बाद उसके बाप सलीमुद्दीन, मां खतीजा और निकाह में गवाही देने वाले शारिक खान का नाम भी शामिल किया। आगरा मेडिकल कॉलेज में भी क्लासमेट को फंसाया था डॉ. रमीज पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एक और महिला डॉक्टर उसके खिलाफ सामने आई। उसने पुलिस को बयान दिया कि आगरा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान डॉ. रमीज ने उसे फंसाया। उसके मां-बाप ने ब्रेनवॉश किया। फिर डॉ. रमीज से नशे की दवाई खिलवाकर दुष्कर्म कराया। अश्लील तस्वीरें मां-बाप को भेजकर धमकाया। उसके बाद जबरन धर्मांतरण कराकर निकाहनामा पर हस्ताक्षर कराया। उसे होली का त्योहार मनाने से रोका और यातनाएं शुरू कर दीं। डॉ. रमीज का पिता शराब की बोतलें फेंककर मारने लगा। मां गर्म प्रेस से दागने-जलाने लगी। पुलिस को डॉ. रमीज के लैपटॉप और मोबाइल फोन में भी ये सभी तथ्य मिले हैं। आगरा की क्लासमेट ने सुसाइड के लिए नोट लिख लिया था, लेकिन उसे बचा लिया गया। KGMU की डॉक्टर ने सुसाइड की कोशिश की थी, तब मामला खुला KGMU में 2025 में डॉ. रमीज से पीड़ित महिला डॉक्टर एमडी पैथालॉजी की पढ़ाई कर रही थी। वह यातनाओं से इतना आहत हुई कि उसे कोई रास्ता नहीं सूझा। उसने 17 दिसंबर 2025 को सुसाइड करने के लिए दवा की ओवरडोज ले ली। उसे गंभीर हालत में KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। तब रमीज का मामला खुला। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि KGMU से एमडी पैथालॉजी की पढ़ाई कर रहे डॉ. रमीज ने बेटी को लव जिहाद में फंसाया। उस पर शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। जबकि, बेटी पहले से शादीशुदा है। फरवरी में रमीज एक हिंदू लड़की का धर्मांतरण कराकर उससे शादी कर चुका है। 13 दिसंबर 2025 को डॉ. रमीज के खिलाफ हुआ था मुकदमा KGMU की एक महिला डॉक्टर ने 13 दिसंबर 2025 को डॉ. रमीज के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण, जबरन गर्भपात, धमकी और धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाले साक्ष्य मिले। पता चला कि डॉ. रमीज, उसके बाप सलीमुद्दीन और मां खतीजा अन्य लोगों के साथ मिलकर गैरमुस्लिम महिला डॉक्टरों का धर्मांतरण कराते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User