एडेड कॉलेज प्राचार्य भर्ती परीक्षा का आंसर की जारी:2 अक्टूबर तक कर सकते हैं आपत्ति, 111 पदों के लिए भर्ती

Sep 26, 2026 - 22:53
0
एडेड कॉलेज प्राचार्य भर्ती परीक्षा का आंसर की जारी:2 अक्टूबर तक कर सकते हैं आपत्ति, 111 पदों के लिए भर्ती
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर चयन के लिए 24 सितंबर को परीक्षा कराने के दिन बाद शनिवार प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर उत्तरकुंजी से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो अभ्यर्थी 2 अक्टूबर 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए थे। आयोग मुख्यालय प्रयागराज में स्थापित 'एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम' के जरिए लखनऊ के दोनों परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी की गई थी। आधुनिक एआई कैमरों से परीक्षार्थियों की हर गतिविधि पर नजर रखी गई, जिसके परिणामस्वरुप परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस भर्ती के लिए कुल 813 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 722 अभ्यर्थियों (88.81 प्रतिशत) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। खास बात यह रही कि इस परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 90.36, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 88.36 दर्ज किया गया। उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरकुंजी पर प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित ऑनलाइन लिंक https://www.upessc.net/UPESSCPrincipalQC/Login.aspx के माध्यम से अपना अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करने के बाद आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने यह भी साफ किया है कि ऑनलाइन लिंक के अतिरिक्त डाक या अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन और तेज कार्यशैली को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग जल्द ही इसका परिणाम भी घोषित कर सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User