'कोई दिक्कत करेगा तो मरवा दूंगा, इंसान खत्म, केस खत्म’:नाबालिग फुटबॉल खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही शुभम की धमकी का ऑडियो सामने आया

Nov 29, 2026 - 20:41
0
'कोई दिक्कत करेगा तो मरवा दूंगा, इंसान खत्म, केस खत्म’:नाबालिग फुटबॉल खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही शुभम की धमकी का ऑडियो सामने आया
मेरठ में शादी का झांसा देकर राज्य स्तरीय नाबालिग फुटबॉल खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोपी यूपी पुलिस के सिपाही शुभम तोमर की दबंगई का ऑडियो सामने आया है। 1 मिनट 4 सेकंड के इस ऑडियो में आरोपी सिपाही पीड़िता से बातचीत के दौरान मुकदमे में बच निकलने का दावा करता सुनाई दे रहा है। वह न केवल कानून और कोर्ट की प्रक्रिया को लेकर बेखौफ नजर आता है, बल्कि पीड़िता को हत्या तक की धमकी दे रहा है। घर में घुसकर गोली मारने और बचाने आने वाले को भी गोली मारने की बात कहने से आरोपी की धमकी की गंभीरता सामने आई है। ऑडियो में बातचीत की शुरुआत जमानत को लेकर होती है। पीड़िता कहती है कि तुम्हें तुम्हारी मम्मी बचा लेगी। इस पर आरोपी सिपाही कहता है कि सेशन कोर्ट से बचा लेगी। इसके बाद वह पीड़िता को सुप्रीम कोर्ट में केस डालने की सलाह देते हुए कहता है कि वहां तारीख पर तारीख लगती रहेगी। सेशन कोर्ट में ही ज्यादा दिक्कत होती है। बोला- कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा आरोपी आगे कहता है कि उसकी नौकरी चलती रहेगी और सुप्रीम कोर्ट में तारीख पर तारीख पड़ती रहेंगी। केस चलते-चलते वह बूढ़ा हो जाएगा, लेकिन उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। बातचीत में आरोपी की भाषा और अंदाज से मुकदमे को लेकर उसकी बेफिक्री झलकती है। इंसान खत्म होते ही केस भी खत्म ऑडियो में आरोपी पीड़िता को धमकाते हुए कहता है कि अगर फिर भी कोई दिक्कत हुई तो उसे मरवा देगा। इंसान खत्म होते ही केस भी खत्म हो जाएगा। पीड़िता आरोपी के मुंह से धमकी स्पष्ट करवाने के लिए पूछती है कि क्या वह वास्तव में उसे मरवा देगा? इस पर आरोपी कहता है कि जब कोई उसे दिक्कत करेगा तो वह कुछ भी करेगा। दो लड़के आएंगे, गोली मार जाएंगे पीड़िता पूछती है कि उसे किस तरह मरवाएगा, जहर खिलाकर? इस पर आरोपी सिपाही कहता है कि दो लड़के आएंगे, घर में घुसेंगे और सिर में गोली मारकर गायब हो जाएंगे। जो बचाने आएगा, उसको भी एक-दो गोली मार देंगे। बातचीत में आरोपी की ओर से दी गई धमकी के बाद पीड़िता की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। डीआईजी को ऑडियो सौंपा,पुलिस पर आरोप पीड़िता ने अब मामले में डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी से शिकायत की है। उसने आरोपी सिपाही की धमकी वाला ऑडियो भी सौंपा है। पीड़िता ने थाना कंकरखेड़ा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की जांच कंकरखेड़ा से मेडिकल थाने ट्रांसफर कर दी गई है, लेकिन इसके बावजूद उसे न्याय मिलता दिखाई नहीं दे रहा। दुष्कर्म के मुकदमे से धमकी तक, पूरा प्रकरण - शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप। - आरोपी की दबंगई और हत्या की धमकी का 1 मिनट 4 सेकंड का ऑडियो सामने आया। - आरोपी मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट तक तारीखें लगने और नौकरी जारी रहने की बात कहता है। - दो लड़कों से घर में घुसकर गोली मारने और बचाने आने वाले को भी गोली मारने की बात कहता सुनाई देता है। - डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी से शिकायत कर ऑडियो सौंपा। - जांच कंकरखेड़ा से मेडिकल थाने ट्रांसफर। - जांच ट्रांसफर होने के बावजूद न्याय नहीं मिल रहा, आरोपी मुकदमे के बाद भी धमका रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User