दोस्तों में बीयर विवाद में गोली चली, एक की मौत:नोएडा के सेक्टर-143 की सोसायटी में 16वीं मंजिल पर घटना हुई, आरोपी अरेस्ट
नोएडा के सेक्टर-143 स्थित एक सोसायटी में शनिवार को शराब पीने के दौरान दो दोस्तों के बीच बीयर को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ा तो एक दोस्त ने पिस्टल निकाल ली। इसी दौरान गोली चल गई, जो तुषार के चेहरे पर लगी। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त सौरभ शर्मा को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दिल्ली के क्लब में साथ करते थे नौकरी ओल्ड फरीदाबाद निवासी तुषार कई महीनों से सेक्टर-143 स्थित एसकेए ओरियन सोसायटी की 16वीं मंजिल पर किराये के फ्लैट में रह रहा था। शनिवार को फरीदाबाद निवासी सौरभ शर्मा उससे मिलने आया था। दोनों पहले दिल्ली के एक क्लब में नौकरी करते थे, लेकिन फिलहाल खाली थे। दोनों फ्लैट में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान बीयर कम पड़ने पर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। पुरानी बातों को लेकर विवाद बढ़ गया। डराने के लिए निकाली पिस्टल, चल गई गोली पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान सौरभ ने अपनी पिस्टल निकालकर तुषार को डराने की कोशिश की। इसी बीच उसके हाथ से गोली चल गई। गोली तुषार के चेहरे पर लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद सौरभ फ्लैट से भाग गया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तुषार को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तुषार के पिता प्रमोद ने सौरभ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी केके वर्मा ने बताया कि पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)