मेटाफर लिटरेचर फेस्टिवल में साहित्य और पर्यटन पर चर्चा:जावेद अख्तर ने प्रगतिशील लेखकों के योगदान पर रखे विचार, चिकनकारी के स्टॉल बने आकर्षण

Nov 29, 2026 - 20:58
0
मेटाफर लिटरेचर फेस्टिवल में साहित्य और पर्यटन पर चर्चा:जावेद अख्तर ने प्रगतिशील लेखकों के योगदान पर रखे विचार, चिकनकारी के स्टॉल बने आकर्षण
लखनऊ के हजरतगंज स्थित ले-प्रेस में चल रहे 14वें मेटाफर लखनऊ लिटफेस्ट के दूसरे दिन रविवार को साहित्य, संस्कृति और पर्यटन पर चर्चा हुई। गीतकार जावेद अख्तर समेत अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लेखकों, कवियों और विचारकों ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं, आयोजन स्थल पर कला, हस्तशिल्प और चिकनकारी के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। ‘जुबान, जमीन और जमाना’ सत्र में गीतकार जावेद अख्तर ने लेखक अतुल तिवारी से बातचीत की। इस दौरान मुंशी प्रेमचंद, इस्मत चुगताई और कृष्ण चंदर जैसे प्रगतिशील लेखकों के योगदान पर चर्चा हुई। साहित्य के जरिए सामाजिक बदलाव और लेखक की जिम्मेदारी जैसे विषयों पर भी विचार रखे गए। पिता से मिली साहित्यिक विरासत ‘हमारी कहानी, हमारी जुबानी’ सत्र में लेखिका मंजुला त्रिपाठी और चारु कालरा ने अपनी लेखन यात्रा साझा की। बातचीत का संचालन मेटाफर लिटफेस्ट की संपादक मायशा अख्तर ने किया। मंजुला ने बताया कि उनके पिता का फिराक गोरखपुरी से करीबी जुड़ाव था। घर में साहित्यिक चर्चाओं के बीच उनका बचपन बीता। अखबार में पहाड़ी गांव की महिला डाकिया उत बानो के बारे में पढ़कर उन्हें कहानी लिखने का विचार आया। चारु कालरा ने लेखन, फोटोग्राफी और महिलाओं की पहचान पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपना नजरिया बदलता है तो समाज का नजरिया भी बदलने लगता है। 125 करोड़ से बढ़कर 2400 करोड़ हुआ पर्यटन बजट ‘हेरिटेज एंड होराइजन्स’ सत्र में अमृत अभिजात ने बताया कि प्रदेश का पर्यटन बजट 125 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 2400 करोड़ रुपये हो गया है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन’ योजना के तहत हर जिले में प्रमुख पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं। सत्र में अयोध्या में निवेश, संग्रहालयों के विस्तार और कृषि व सांस्कृतिक पर्यटन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। चिकनकारी के कपड़ों के स्टॉल बने आकर्षण लिटफेस्ट में साहित्यिक चर्चाओं के साथ हस्तशिल्प और कला के स्टॉल भी लोगों को आकर्षित करते रहे। मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि उनके स्टॉल पर चिकनकारी के हैंडलूम कपड़े, पुरुषों के कुर्ते, साड़ियां और कुर्तियां उपलब्ध हैं। साड़ियों की कीमत 4 हजार से 8 हजार रुपये तक है। मूंगा सिल्क और कोटा सिल्क के कपड़ों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User