एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप:न देने पर घर में घुसकर मारपीट और सामान-नकदी लूटने के मामले में नौ लोगों पर केस
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर गांव में एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव के प्रभात तिवारी का आरोप है कि 2 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और एक लाख रुपए मांगे। रुपए न होने की बात कहने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। गद्दा, तकिया और डबल बेड भी ले जाने का आरोप प्रभात तिवारी के मुताबिक, आरोपी घर में रखा गद्दा, तकिया, कम्फर्टर, डबल बेड, 50 हजार रुपए नकद और सोने की चेन ले गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न्यायालय के आदेश पर विजय सिंह, विनय सिंह, अनुभव सिंह, अर्पित सिंह, उदयप्रताप सिंह, विनय कुमार, अनिल सिंह, सुनील सिंह और अन्नू के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)