सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शाहजहांपुर में शादी समारोह से पड़ोस में रहने वाली बच्ची को बहलाकर ले गया था
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 45 साल के रामऔतार के रूप में हुई है। वह बच्ची का पड़ोसी है। बीड़ी का बंडल मंगाकर बच्ची को घर ले गया परिजनों के मुताबिक, 24 नवंबर की रात बच्ची पड़ोस में शादी के दौरान डीजे पर डांस देखने गई थी। आरोप है कि रामऔतार ने उससे बीड़ी का बंडल मंगाया। इसके बाद वह बच्ची को खींचकर अपने घर ले गया। बच्ची ने घर पहुंचकर मां को घटना की जानकारी दी। पिता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत बच्ची की मां ने दिल्ली में रहने वाले अपने पति को घटना के बारे में बताया। पिता 25 नवंबर की रात घर पहुंचे और बेटी से घटना के बारे में पूछा। इसके बाद 26 नवंबर को वह बच्ची को लेकर थाने गए और पुलिस को शिकायत दी। बच्ची कक्षा एक की छात्रा है। पुलिस ने FIR दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बंधा नहर पुलिया के पास मौजूद है। पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की तो वह भागने लगा। पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। CO तिलहर विदुश सक्सेना ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)