एसएसबी कैंप के पास बाइक सवार सड़क पर गिरा:महराजगंज जिला अस्पताल में इलाज जारी, अचानक बाइक अनियंत्रित होने से हादसा

Nov 22, 2026 - 16:49
0
एसएसबी कैंप के पास बाइक सवार सड़क पर गिरा:महराजगंज जिला अस्पताल में इलाज जारी,  अचानक बाइक अनियंत्रित होने से हादसा
महराजगंज के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चौपरिया निवासी एक बाइक सवार एसएसबी कैंप के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शैलेंद्र पटेल पुत्र भृगुनाथ पटेल निवासी ग्राम चौपरिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र पटेल बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एसएसबी कैंप के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल शैलेंद्र पटेल को उपचार के लिए जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। इस घटना की जानकारी डॉक्टर महेश प्रजापति ने दी। हादसे के बाद घायल के परिजनों में चिंता का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User