तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत:उन्नाव में खेलते समय गहरे पानी में पहुंचे; एक बच्चा ननिहाल आया था
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के मवई गांव में रविवार दोपहर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने ग्राम समाज की खाली जमीन पर खेल रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से निकालकर सीएचसी औरास पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रविवार दोपहर करीब 3 बजे मवई गांव निवासी नन्हक्के का सात वर्षीय नाती कार्तिक कश्यप पुत्र राजेश और हरदोई जिले के बालामऊ थाना क्षेत्र के खजौना गांव निवासी अर्जुन का पांच वर्षीय बेटा आयुष कश्यप गांव में थे। आयुष अपने नाना नन्हक्के के घर आया हुआ था।
खेलते समय दोनों बच्चे पास के तालाब में चले गए और गहरे पानी में डूबने लगे। कुछ देर तक बच्चे नहीं दिखे तो ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की। उन्होंने दोनों को पानी से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास ले गए।
डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। आयुष अपने ननिहाल आया था, जबकि कार्तिक मवई गांव का रहने वाला था।
सूचना मिलने पर औरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और आगे की कार्रवाई शुरू की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)