मिर्जापुर में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी:बारिश और जलभराव की आशंका के चलते डीएम का आदेश

Sep 25, 2026 - 22:08
0
मिर्जापुर में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी:बारिश और जलभराव की आशंका के चलते डीएम का आदेश
मिर्जापुर में लगातार हो रही बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए 26 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार वर्मा ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश BSA के आदेश के मुताबिक जिले के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की 26 सितंबर को छुट्टी रहेगी। सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के स्कूल भी इसके दायरे में होंगे। शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में करेंगे काम अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी विद्यालय में मौजूद रहेंगे। उन्हें एसएसबीआर, ड्रॉपबॉक्स में लंबित बच्चों के नामांकन समेत अन्य विभागीय और सरकारी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लगातार बारिश और जलभराव की संभावित स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। BSA ने सभी संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User