एशियाड क्वार्टर फाइनल हार के बाद सिंधु का इमोशनल पोस्ट:लिखा-एक दर्दनाक नतीजा मेरे सफर को बयान नहीं कर सकता, बिजी शेड्यूल पर भड़कीं
भारत की दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु एशियन गेम्स के विमेंस सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में चीन की चेन यूफेई से हारकर बाहर हो गईं। 27 सितंबर को हुए मुकाबले में सिंधु ने पहला गेम 21-11 से जीता, लेकिन इसके बाद चेन यूफेई ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-18 और तीसरा 21-10 से जीत लिया। हार के बाद सिंधु ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह इस हार से दुखी हैं, लेकिन एक दर्दनाक नतीजा उनके 12 साल के एशियन गेम्स सफर को परिभाषित नहीं कर सकता। 'क्वार्टरफाइनल में जीत से तीन अंक दूर थी सिंधु ने लिखा, ‘मुझे इसे शब्दों में कहने के लिए थोड़ा समय चाहिए था। मेरा एशियन गेम्स अभियान खत्म हो गया है और मैं दुखी हूं। क्वार्टरफाइनल में मैं जीत से सिर्फ तीन अंक दूर थी। मैं बार-बार उन्हीं तीन अंकों के बारे में सोच रही हूं।’ उन्होंने कहा कि चीन में हालिया मुकाबले की तरह इस मैच में भी निर्णायक मौकों पर लंबी और मुश्किल रैलियों ने मैच का रुख बदल दिया। '18 घंटे में तीन मैच खेले, शरीर पर असर पड़ा' सिंधु ने एशियन गेम्स के शेड्यूल पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें 18 घंटे के अंदर तीन मैच खेलने पड़े। सिंधु ने कहा कि उनकी टीम पहले ही उन मौकों पर काम कर रही है, जहां मैच को अपने पक्ष में खत्म करने में चूक हुई। उन्होंने कहा कि मैं दुखी हूं, लेकिन यह ठीक है। मुझे खुशी है कि यह अब भी मेरे लिए इतना मायने रखता है कि इतना दर्द हो रहा है। मैं अब भी इसे चाहती हूं। मैं अब भी कोर्ट पर अपना सब कुछ देती हूं। यही भावना मुझे आगे बढ़ाती है।
2014 से चौथे एशियन गेम्स तक का सफर याद किया सिंधु ने अपने एशियन गेम्स करियर के 12 साल के सफर को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि इस नतीजे के बावजूद उन्हें अपने सफर पर गर्व है। उन्होंने लिखा- गर्व करने की भी वजह है। 2014 के अपने पहले एशियन गेम्स से लेकर अब चौथे एशियन गेम्स तक, 12 साल तक भारत के लिए अपना सब कुछ दिया है। मैं खुद को इसे महसूस करने देना चाहती हूं। एक दर्दनाक नतीजा उस सफर को परिभाषित नहीं कर सकता, जो मेरे लिए इतना मायने रखता है। सिंधु ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया सिंधु ने मैच के दौरान देर रात तक जागकर उनका समर्थन करने वाले फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा- उन सभी लोगों का धन्यवाद, जो देर रात तक जागे, चीयर किया और मुझ पर विश्वास रखा। मैं भी उन आखिरी तीन अंकों को हमारे लिए जीतना चाहती थी। मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। मैं फिर कोशिश करूंगी। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली ने पहली बार एक इनिंग में 9 सिक्स लगाए:सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, भारत में 42वां शतक लगाया भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 139 रन की पारी खेली। पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)