धर्म परिवर्तन कर युवती को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार:मथुरा पुलिस से हुई मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में मुस्लिम समाज के युवक द्वारा हिंदू समाज की युवती को भागकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने फायर किया। जिसमें वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना गोवर्धन और SOG टीम से हुई मुठभेड़ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में वांछित चल रहे आरोपी मुश्ताक उर्फ गोली की तलाश में जुटी गोवर्धन पुलिस रविवार की देर रात SOG की टीम के साथ मिलकर नगला सपेरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान हिंदू समाज की युवती को भागकर ले जाने का आरोपी मुश्ताक अपनी बुलट बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने मुस्ताक को रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पैर में लगी गोली मुस्ताक ने जब पुलिस पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया तो पुलिस और SOG की टीम ने भी फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी से सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने उसे भागने से रोकने के लिए पैर की तरफ गोली चलाई। जिससे वह गोली लगने से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवती की मार्कशीट की बरामद पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए मुस्ताक के पास से 2750 रुपए नगद,तमंचा,कारतूस,बुलट बाइक, युवती की हाईस्कूल की मार्कशीट,ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया। मुस्ताक के खिलाफ थाना गोवर्धन में BNS की धारा 87,142 के अलावा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3,5(1) में मुकद्दमा दर्ज थम मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उस के खिलाफ एक और मुकद्दमा दर्ज कर लिया। जिसमें BNS की धारा 109,318(4) के अलावा आयुष अधिनियम की धारा 3,5,25 और 27 लगा दी। गांव में बना हुआ था तनाव 18 सितंबर को गोवर्धन के मुखराई गांव का रहने वाला मुस्ताक पास के गांव की एक युवती को लेकर भाग गया था। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार आक्रोशित हो गया और उन्होंने मुकद्दमा दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की। इस प्रकरण को लेकर मुखराई गांव में तनाव फैल गया था। युवती के गांव के लोग मुखराई गांव पहुंच गए और वहां आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। साधु संतों ने भी चेतावनी दी थी। मुखराई के ग्रामीणों ने मुस्ताक के परिवार का बहिष्कार कर दिया था। पुलिस इस मामले में मुस्ताक के भाई सलमान के अलावा उसके एक दोस्त को भी पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)